बहादराबाद टोल पर किसानों और पुलिस के बीच झडप

बहादराबाद टोल पर किसानों और पुलिस के बीच झडप

*हरिद्वार, अपनी मांगों को लेकर देहरादून में धरना शुरू करने जा रहे किसानों और हरिद्वार पुलिस में झड़प हो गई। बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस के रोके जाने पर किसान उग्र हो गए। जिसके बाद पुलिस को भी लाठियां फटकार कर किसानों को खदेड़ना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई से नाराज किसान टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए।*

 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट से जुड़े सैकड़ो किसान बिजली के स्मार्ट मीटर ना लगाने, बिजली के बिलों में कटौती, गन्ने का समर्थन मूल्य और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा जैसी कई मांगों को लेकर देहरादून स्थित ऊर्जा भवन का घेराव करने जा रहे थे। इसको लेकर किसान यूनियन की ओर से प्रशासन को पहले से जानकारी भी दी गई थी। बृहस्पतिवार को हरिद्वार के देहात क्षेत्रों से इकट्ठा हुए सैकड़ो किसान देहरादून कूच कर रहे थे। जिनको पुलिस ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोकने की कोशिश की। पुलिस के रोके जाने के दौरान किसानों ने भी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी।

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई से किसानों में भी आक्रोश दिख रहा है। तमाम वाहनों में टेंट, तंबू और राशन पानी लेकर धरना देने जा रहे किसान बहादराबाद टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि तमाम ज्ञापन और मांग पत्र प्रशासन के अधिकारियों को सौंप गए हैं। लेकिन उन पर कोई भी अमल नहीं किया गया है। लिहाजा अगर प्रशासन उन्हें आगे जाने नहीं देगा तो टोल प्लाजा पर ही धरना चलाया जाएगा। किसानों और पुलिस के टकराव में दर्जन भर किसान और कुछ पुलिस के सिपाही भी घायल हुए हैं।

हरिद्वार पुलिस और प्रशासन के अधिकारी किसानों को समझा बुझाकर वापस भेजने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि किसानों के आक्रोश के सामने प्रशासन बेबस दिख रहा है। अधिकारियों के सामने किसानों की मांग को सरकार तक पहुंचाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था संभालना भी चुनौती बना हुआ है।

 

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें