किसानों के खेतों तक आने-जाने का रास्ता बंद न होने देने का आश्वासन दिया

नागल,सहारनपुर

एक्सप्रेसवे के पास खेतों तक आने-जाने का रास्ता बंद किए जाने के आरोप को लेकर किसानों का मामला गरमा गया। नेशनल हाईवे के अधिकारियों के रवैये से नाराज किसान अनशन पर बैठ गए।

 

किसानों का आरोप है कि रास्ते की समस्या को लेकर वे कई बार शासन-प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके थे,

लेकिन समाधान नहीं होने पर उन्हें अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।

 

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की।

अधिकारियों ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर किसानों के खेतों तक आने-जाने का रास्ता बंद न होने देने का आश्वासन दिया।

 

प्रशासन की ओर से किसानों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा और शासन-प्रशासन उनके साथ है।

जिसके बाद किसानों ने शासनिक अधिकारियों की जमकर तारीफ करते हुए आश्वासन के बाद किसानों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें