
सलेमपुर में दर्दनाक हादसा: सोते समय गिरी जर्जर छत, युवती की मौत
सलेमपुर में दर्दनाक हादसा: सोते समय गिरी जर्जर छत, युवती की मौत रिपोर्ट- ज्योत्सना भारद्वाज सहारनपुर: सलेमपुर गाँव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहाँ मकान की जर्जर छत गिरने से एक दिव्यांग युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान ओमवीर की 23 वर्षीय पुत्री ज्योति के रूप में हुई है। ज्योति दोनों पैरों से दिव्यांग थी और घर के कार्यों में परिवार का सहयोग करती थी। रविवार रात वह घर के बरामदे में सोई हुई थी। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे अचानक मकान






























