उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक स्कूटी का 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान कर दिया ok. अब यह विवादित चालान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. जिसके बाद अधिकारी इस मामले में अपनी सफाई दे रहे हैं. दरअसल बीती 4 नवंबर को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी कॉलोनी चौकी पर एक स्कूटी सवार अनमोल सिंघल का 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान कर दिया था. चालान को लेकर हवाला दिया गया था कि स्कूटी सवार ने ना तो हेलमेट लगाया हुआ था और ना ही उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था. इसके अलावा सवार के पास गाड़ी का कोई कागज भी नहीं था. जिसके चलते चालान के बाद पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया













