उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी: वाइस प्रेसिडेंट श्री लोकेंद्र सिंह लांबा के विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब, कार्यों की हुई चहुंओर प्रशंसा

उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी: वाइस प्रेसिडेंट श्री लोकेंद्र सिंह लांबा के विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब, कार्यों की हुई चहुंओर प्रशंसा

लिब्बरहेड़ी: उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के वाइस प्रेसिडेंट श्री लोकेंद्र सिंह लांबा के विदाई समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य और भावनात्मक रहा। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रधान जी ने श्री लांबा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र प्रधान जी ने श्री लांबा के कार्यकाल को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि श्री लांबा ने अपने सेवाकाल के दौरान न केवल किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा, बल्कि मिल कर्मचारियों के कल्याण और शुगर मिल की प्रगति के लिए जो समर्पण दिखाया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उनके कुशल नेतृत्व में मिल ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और मिल कर्मियों ने भी श्री लांबा के कार्यों की सराहना की। श्री लांबा के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य के लिए सभी ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में श्री लांबा ने अपने सहयोगियों और मिल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए यह अनुभव अविस्मरणीय है।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें