शिक्षण कार्य के दौरान बुर्के पर प्रतिबंध की मांग
हिंदू युवा शक्ति संगठन ने सीओ को सौंपा ज्ञापन
नागल
शनिवार को हिंदू युवा शक्ति संगठन के जिलाअध्यक्ष सुनील सैनी ओर उनके कार्यकर्ताओं ने उमाही स्थित आईआईएमटी कॉलेज में शिक्षण कार्य के दौरान बुर्के पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को सीओ देवबंद अभितेष सिंह को ज्ञापन सौंपा
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशस्वी आर्य ने कहा कि मुस्लिम लड़कियां कॉलेज में बुर्का पहनकर आती है जिस पर प्रतिबंध की मांग को लेकर कई बार उनका संगठन कॉलेज के प्राचार्य से भी मिल चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि कॉलेज में लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़के अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनका शोषण कर रहे हैं। स्कूल की छुट्टी के समय कॉलेज के गेट पर कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है जिस पर रोक लगाया जाना जरुरी है।
सीओ ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इह दौरान रजत, शिवकुमार, ओमवीर सैनी, योगेश सैनी, अवि कुमार, कुणाल, लकी, आदेश, अनुज, मनोज, मोहित आदि रहे।













