
डीआईजी अभिषेक सिंह ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
- सहारनपुर । शासन के निर्देशानुसार गुरुवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय सहारनपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई आयोजित की।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में किया जाए तथा शिकायतकर्ता को प्रगति से अवगत कराया जाए।













