क्षेत्रीय सहकारी समिति सिमरई पर किसानों का धरना

मैनपुरी:- क्षेत्रीय सहकारी समिति सिमरई जो कस्बा बिछवा के समीप नहर के किनारे किराए की दुकानों में संचालित होती है। शुक्रवार को सारे दिन बंद रही। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रदर्शन किया अन्य किसान भी प्रदर्शन में शामिल हुए। अधिकारियों से मामले की शिकायत हुई तो उपजिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिव पर कार्रवाई की जाएगी और कल से किसानों को खाद्य पर्याप्त कराई जाएगी भारतीय किसान यूनियन भानू आगरा मंडल सह अध्यक्ष रॉयल पंडित, सोनू परमार के साथ आगरा मंडल महामंत्री हिर्देश मिश्रा मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र धनपाल दीप सिंह सुनील विजय बहादुर राम भरोसे अभिलाष लखन कौशलेंद्र सुभम सूरजभान अरविंद आदि लोग मौजूद रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें