दिनांक 3 जनवरी 2025
आज रोटरी क्लब हरद्वार द्वारा बाबा हटयोगी आश्रम (चंडीघाट पुल के पास) में माँ सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र–छात्राओं के लिए *RYLA – Health & Hygiene* कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कुल 62 छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी अस्पताल से पधारी डॉ. स्वाति द्वारा बच्चों को सामान्य स्वास्थ्य (General Health) विषय पर जानकारी देकर की गई। इसके पश्चात वर्धान हॉस्पिटल से डॉ. सोनू राउत (सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट) ने किशोरियों से संवाद किया तथा उनके स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों का सरल एवं सहज तरीके से उत्तर दिया।
कार्यक्रम के दौरान दूसरी ओर रो. डॉ. आलोक सारस्वत एवं पीपी रो. विवेक मिश्रा ने किशोरों के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की। किशोरावस्था में उत्पन्न होने वाले कई महत्वपूर्ण प्रश्नों पर खुलकर संवाद किया गया तथा अपने अनुभव साझा कर बच्चों का मार्गदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने जलपान किया और आयोजन का भरपूर आनंद लिया। सभी छात्र–छात्राओं को रोटरी हरद्वार की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
यह कार्यक्रम समयानुसार दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में रोटरी हरद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, विशेष रूप से रो. विवेक मिश्रा एवं ऐन. डॉ. श्वेता सारस्वत, तथा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
“गौरतलब है कि आज का यह RYLA, रोटरी क्लब हरद्वार द्वारा आयोजित RYLA कार्यक्रमों की चतुष्टय श्रृंखला का दूसरा आयोजन था।”













