प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की सूखी नदी इकाई का गठन किया

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की सूखी नदी इकाई का गठन किया

नीरज पाल अध्यक्ष व प्रमोद गोस्वामी बने महामंत्री
व्यापारी हित है संगठन का लक्ष्य-डा.विशाल गर्ग
हरिद्वार, 2 जनवरी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की सूखी नदी व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया है। शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने नवगठित इकाई के गठन की घोषणा करते हुए बताया कि नीरज पाल अध्यक्ष, प्रमोद गोस्वामी महामंत्री, अमन कोषाध्यक्ष, दिलीप कुमार उपाध्यक्ष, विजय कुमार सचिव, रमेश को उपाध्यक्ष, मधुकांत गिरी को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है। पार्षद महावीर वशिष्ठ को संरक्षक नियुक्त किया गया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि शहर के व्यापारी निरंतर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ रहे हैं। जल्द ही पूरे शहर में इकाईयों का गठन होने के बाद व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने वाला विशाल संगठन तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी हित संगठन का लक्ष्य है। सभी पदाधिकारी एकजुट होकर व्यापारी हितों के लिए कार्य करें। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि शहर का उत्तरी क्षेत्र यात्री बाहुल्य क्षेत्र है। इसे देखते हुए मेला प्रशासन को क्षेत्र में स्थाई कार्य कराए। जिससे स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले यात्रीयों को भी इसका लाभ मिल सके।
नवगठित इकाई के अध्यक्ष नीरज पाल व महामंत्री प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हंें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए व्यापारी हितों में कार्य करेंगे।
प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, तहसील कोषाध्यक्ष मनोज सिरोही, निशा गुप्ता, रचना बत्रा, हरीश मल्होत्रा ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें