सत्ता के नशा में अंधा होकर बिहार की बेटियों के लिए अभद्र टिप्पणी

उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के द्वारा सत्ता के नशा में अंधा होकर बिहार की बेटियों के लिए अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार झारखंड सांस्कृतिक परिषद के नेतृत्व में आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को शिवालिक नगर शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया गया।

इस आयोजन में बिहार की बेटियों का अपमान करने वाले सत्ता के नशे में चूर मंत्री एवं उनके पति की पार्टी से तत्काल बर्खास्तगी एवं सार्वजनिक क्षमा याचना के मांग को लेकर भारी संख्या में बिहार झारखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुधि लोगों के साथ-साथ सुश्री रंजना झा एवं अर्चना झा जी के नेतृत्व में कई महिलाओं ने विशाल प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन में बिहार झारखंड सांस्कृतिक परिषद के संरक्षक श्री रामबली सिंह, महासचिव श्री अमृत रंजन जी उपाध्यक्ष ज्योतिष गुप्ता जी सह कोषाध्यक्ष बबलू गोंड, प्रचार प्रभारी सोनेश्वर कुमार सोना उपसचिव श्री चिरंजीव कुमार एवं श्री ज्ञान प्रकाश सिंह के साथ सुनील कुमार अजीत कुमार आलोक कुमार साह राजीव रंजन वर्मा धीरेंद्र कुमार सोनू कुमार एवं अन्य कई सम्मानित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शन के माध्यम से हमारी मांग भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से है कि वह तत्काल इन बयान वीरों को अपनी पार्टी से निष्कासित कर इन पर उचित संवैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित करें अन्यथा शीघ्र ही हम पूरे देश में महिलाओं के अपमान के विरोध में प्रदर्शन करेंगे और ऐसे लोगों को अपने वोट के चोट से सत्ता से दूर करेंगे और निश्चित रूप से इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भी भुगतना पड़ेगा क्योंकि इनके संरक्षण और पोषण से ही इन लोगों की हिम्मत इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि जिन महिलाओं के वोट से यह इतनी शक्ति पाते हैं उन्हीं का अपमान खुलेआम सार्वजनिक मंचों पर करने से जरा भी नहीं हिचकते। साथ ही हम देश के सभी राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं से भी अपील करते हैं कि वह हर प्रकार से ऐसे निकृष्ट मानसिकता वाले लोगों का बहिष्कार करें इनका विरोध करें।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें