हरिद्वार ग्रामीण: कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, बाण गंगा के सैकड़ों ग्रामीणों ने थामा हाथ

हरिद्वार: विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण के ग्राम धारीवाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन रोहताश चौहान के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत और हरिद्वार ग्रामीण की विधायक श्रीमती अनुपमा रावत मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बालेश्वर सिंह ने की। इस दौरान ग्राम पंचायत बाण गंगा के सैकड़ों निवासियों ने कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के संयुक्त आयोजक कर्ता के रूप में राजेंद्र चौहान, अनिल चौहान और पूर्व प्रधान नवीन चौहान ने मुख्य भूमिका निभाई।
कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्य: इस अवसर पर रविदत्त, आशीष चौहान, सेठपाल, जितेंद्र चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, आकाश चौहान, अमरपाल, राजबीर, भूपेंद्र, रविंद्र, वीरेंद्र, डॉ. राजेंद्र, सतीश चौहान, तेजपाल, चतर सिंह, अमित चौहान, अनुज, रूपराम, लोकेश, सुभाष चौहान, रामावतार, संतराम, खड़क सिंह, मेघराज, अंबरीश, मोहन सिंह, ब्रजपाल सिंह, मनोज, डॉ. ऋषि पाल, बंटी, सुमित, मुनीम चौहान, अमरपाल, सुरेंद्र, अरुण चौहान, रेखपाल चौहान और पुष्पेंद्र चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ली।
स्थानीय नेताओं ने सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ने का आह्वान किया।













