प्लांट हेड नीरज सिंह के द्वारा बताया गया कि हम लोग कंपनी के वर्क करो के लिए उनके सहयोग हेतु हमेशा खड़े हैं

हरिद्वार जनपद के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र रायपुर स्थित श्रेया फार्मेसी मेडिकल कंपनी मैं पिछले 5 दिनों से कंपनी वर्कर वेतन विसंगति वे अन्य मांगों को लेकर पीपल यूथ फ्रंट के बैनर तले बैठे हड़ताल पर।

हरिद्वार जनपद के भगवानपुर रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्रेया फार्मेसी मेडिकल कंपनी के वर्क करो के द्वारा पिछले 5 दिनो से हड़ताल की गई है कंपनी के वर्क करो का कहना है कि फैक्ट्री द्वारा हमारा PF/ESI नहीं काटा जा रहा है और ना ही हमें समय से वेतन दिया जा रहा है और उनका यह भी कहना है कि नए कानून के हिसाब से हमें वेतन दिया जाए और हम लोग ओवर टाइम का दुगना वेतन लेंगे हमें अस्मिक छुट्टी भी चाहिए वही जब एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा कंपनी प्रबंधन से बात की गई तो कंपनी के प्लांट हेड नीरज सिंह के द्वारा बताया गया कि हम लोग कंपनी के वर्क करो के लिए उनके सहयोग हेतु हमेशा खड़े हैं उन्होंने कहा कि जो भी वेतन विसंगति है उसको दूर किया जाएगा और वेतन को 1 से 7 तारीख के बीच में उनके अकाउंट में भेज दिया जाएगा उन्होंने कहा कि हमने कंपनी ठेकेदार को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी कर्मचारी का वेतन सीधा उनके खाते में जाना चाहिए 1 से 7 तारीख के बीच में और सभी कर्मचारीयो का PFऔर ESI भी काटा जा ना चाहिए उनकी जो भी जायज मांग है कंपनी उसको पूरा करेगी लेकिन कंपनी वर्क करो के द्वारा यह सब मानने से इनकार कर दिया गया और पीपल यूथ फ्रंट के बैनर तले फिर धरने पर बैठ गए कंपनी प्रबंधन का कहना है कि हम सहयोग के लिए तैयार है कंपनी प्रबंधन का यह भी कहना है कि बाहर के दो लोगों के द्वारा कंपनी वर्कों को भड़काया जा रहा है और उन्हें कार्य नहीं करने दिया जा रहा है कंपनी प्रबंधन के द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ थाना कोतवाली भगवानपुर में नाम दर्ज रिपोर्ट कर दी गई है अब देखना यह होगा कि क्या कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करती है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें