गांव गांगनौली की बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल की चेन में गन्ना डालकर एवं फिता काटकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते अतिथि।

किसानों के 72 करोड़ बकाया के बाद बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल ने शुरू किया पेराई सत्र
नागल। गांव गांगनोली स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल पर किसानो के 72 करोड रुपए बकाया होने के बाद रविवार को शुगर मिल प्रांगण में पंडित संजीत पांडे के मंत्रो चरण से पूजा अर्चना पश्चात हवन यज्ञ कर अतिथियों के द्वारा चैन में गन्ना डालकर पूर्ण विधि विधान के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल पिछले काफी समय से किसानों के बकाया लेकर जूझ रही है वह भी कई बार यह मुद्दा विधानसभा में उठा चुके हैं शीघ्र ही इस समस्या से निजात मिलेगी और उन्होंने गांव बुड्ढा खेड़ा से लेकर गांव सधारणसीर स्टेट हाईवे तक शुगर मिल के रास्ते का चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण की स्वीकृति भी वह सरकार से कर चुके हैं। यूनिट हेड रामवीर सिंह खोखर ने सभी अतिथियों एवं किसानो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान शुगर मिल को साफ सुथरा एवं अगोला रहित गन्ना उपलब्ध कराकर फैक्ट्री का सहयोग करें। शुभारंभ में पूर्व ब्लाक प्रमुख मास्टर विजेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, राजवीरचौधरी, पपिन चौधरी, सत्येंद्र वैदिक, योगेंद्र राणा, इशांत चौधरी, सोनी चौधरी, प्रमोद प्रधान, लोकेश राणा, सिताब सिंह, नवीन चौधरी, महकार सिंह, हंसराज, सुरेंद्र सिंह, चंद्रवीर, सोनू पहांशु, विपिन हाडा, राजेश्वर त्यागी, सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।













