इमरान मसूद के बयान पर हिंदू युवा शक्ति संगठन में रोष

इमरान मसूद के बयान पर हिंदू युवा शक्ति संगठन में रोष

देशद्रोह के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग को सौंपा ज्ञापन

 

नागल

सांसद इमरान मसूद द्वारा शहीद भगत सिंह के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर हिंदू युवा शक्ति संगठन में भारी गुस्सा है।

गुरुवार को हिंदू युवा शक्ति संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुनील सैनी के साथ नागल थाने पहुंच सांसद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा सांसद पर देशद्रोह के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग को ज्ञापन सौंपा।

गुरुवार सुबह हिंदू युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशस्वी आर्य, हिंदू रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद इमरान मसूद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे तथा सांसद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम युवराज सिंह व सीओ अभितेष सिंह को सौंप।

ज्ञापन में कहा गया कि सांसद इमरान मसूद ने शहीद ए आजम भगत सिंह की तुलना आतंकी संगठन हमास से कर न केवल उनकी शहादत का अपमान किया बल्कि राष्ट्र की अस्मिता व बलिदान के गौरव को भी ठेस पहुंचाई है। संसद का यह बयान देश के नागरिकों की राष्ट्र प्रेम की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

उन्होंने सांसद पर राष्ट्रद्रोह व सामाजिक वैमनस्य फैलाने के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इस दौरान, आदेश खारी, अक्षय कुमार,मोनू कुमार,रवि नामदेव, आदित्य, शिव कुमार, ओमवीर सिंह, गौरव, सुनील सैनी, सौरभ, अभिषेक, अंकित आदि रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें