तेजस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जीते पांच गोल्ड व चार सिल्वर मेडल

शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में तेजस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर पांच गोल्ड व चार सिल्वर पदक अपने नाम किए। सहारनपुर मेयर डॉ अजय कुमार सिंह व सदर विधायक राजीव गुम्बर ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समापन पर कोच धर्मेंद्र लाल प्रताप व संयोजक मौ. मुस्तकीम अंसारी ने गोल्ड मेडल विजेता युवराज, अवनी, अक्षय, आदित्य, पूर्वी व सिल्वर मेडल विजेता वैष्णवी, प्रणव, अर्पित, सानिध्य को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जज की भूमिका निभा रहे अमित कुमार, विष्णु चार, अन्य अग्रवाल, मौ. शाकिर व राजेंद्र कुमार ने भी विजेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें