आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राहुल खारी के नेतृत्व में जिला अधिकारी सहारनपुर को किसानो की समस्याओ को लेकर एक 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
1-गन्ने का न्यूनतम मूल्य 500 रूपये कुंतल हो तथा किसानो की समस्त फसलों पर MSP लागू हो।
2- खाद समिति मे किसानो को खाद उपलब्ध कराये जाये तथा नकली खाद बीज ओर पेस्ट्रीसाइड पर रोक व बेचने वालों पर कार्यवाही हो।
3- स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगायी जाये।
4- 50 वर्ष से ऊपर के हर किसान का आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाये।
5-रात के समय ग्रामीण इलाकों मे हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती रोकी जाये।
साथ ही बेहट क्षेत्र मे अनाज मंडी के लिए भी एक ज्ञापन सौंपा गया बेहट क्षेत्र के किसानों को अनाज मंडी ना होने की वजह से किसानों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है हरियाणा में भी अनाज लेने से कई बार मना कर दिया जाता है किसानों ने काफी समय से अपनी मांग को लगातार रखते आ रहे हैं लेकिन अभी तक भी किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पाया है।
जिसमे मोजूद रहे पदाधिकारी –
राहुल खारी – युवा प्रदेश अध्यक्ष,
बोबी त्यागी -प्रदेश उपाध्यक्ष,
जावेद चौधरी -प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,
ठाठ सिंह राणा- जिला अध्यक्ष,
अम्बुज कुमार – जिला अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ,
दुष्यन्त चौधरी -जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,
गुलशेर त्यागी -जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,
अनीस मलिक – कार्यकारी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,
मौ. अहसान- तहसील अध्यक्ष नकुड
अक्षय चौहान -युवा जिला सचिव,
सचिन चौहान- जिला उपाध्यक्ष,
इलयास मलिक -जिला संगठन मंत्री,
मुर्तजा – तहसील उपाध्यक्ष देवबन्द,
मोनू कुमार – ब्लॉक अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ नागल,
सागर कुमार – तहसील उपाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ देवबन्द,
हसन अली – तहसील उपाध्यक्ष सहारनपुर,
कार्तिकेय,जमशेद मलिक, सुनील सिडाना, मुकेश कुमार,संजय कुमार शर्मा आदि सहारनपुर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।













