झबरेडा पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाडी करते हुये एक आरोपी को धर दबोचा

थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार

दिनांक 8.11.2025 झबरेडा पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाडी करते हुये एक आरोपी को धर दबोचा


 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 7.11.2025 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कस्बा झबरेड़ा मानकपुर तिराहे के पास अवैध सट्टे की खाई बाड़ी कर सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभि0 इलियास को गिरफ्तार कर कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 1110/ रू0 नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाने पर अ०स०323/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

गिरफ्तार आरोपी-

1- इलियास पुत्र हमीद निवासी मोहल्ला चौधरीयान कस्बा+थाना झबरेड़ा हरिद्वार ।

बरामदगी- सट्टा पर्ची व नगद 1110/-रु०

पुलिस टीम-

1-कानि0मुकेश तोमर

2-कानि0 सुरेंद्र चौहान

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें