हेमंत अरोड़ा को मिला बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

हेमंत अरोड़ा को मिला बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

नागल (05/09/2025)शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तेजस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य हेमंत अरोड़ा को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल मैडम तथा मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौड़ द्वारा प्रदान किया गया।

हेमंत अरोड़ा को यह पुरस्कार शिक्षा को अधिक बढ़ावा देने, विद्यार्थियों में निरंतर रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें संस्कारित और शिक्षित नागरिक बनाने के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया गया।

इस अवसर पर बीएसए अधिकारी कोमल मैडम ने कहा कि हेमंत अरोड़ा जैसे प्रधानाचार्य ही शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौड़ ने कहा कि बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड सिर्फ एक सम्मान नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी भी है कि आने वाली पीढ़ी को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाएं।

कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने हेमंत अरोड़ा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों की सराहना की।

तेजस इंटरनेशनल स्कूल

शिक्षक दिवस की हार्दिक शभकामनाएं

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें