युवा जिला अध्यक्ष देहरादून ने किया संगठन विस्तार

आज युवा जिला अध्यक्ष देहरादून ने भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की एक बैठक उज्वल रेस्टोरेंट नियर उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून (उत्तराखंड ) में आयोजित की।
बैठक में पहुंचे उत्तराखंड के वरिष्ठ संरक्षक रवि शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष ठा. योगेन्द्र सिंह जी, युवा जिलाध्यक्ष देहरादून चंदन चांदना जी, व प्रदेश एवम जिला के अन्य सभी पदाधिकारीयो ने फूल-मालाओं से स्वागत सम्मान किया ।
उपस्थित किसान साथियों को सम्बोधित करते हुए रवि शर्मा जी व ठा.योगेन्द्र सिंह जी ने किसान समस्याओं पर चर्चा करते हुए । भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन की किसान हितैषी विचारधारा से अवगत कराया ।
संगठन में आस्था जताते हुए नय युवा किसान भाईयो ने भाकियू लोकशक्ति संगठन की सदस्यता ग्रहण की
आशा करते हैं कि आप सभी भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन की किसान हितैषी विचारधारा से जुड़े रहकर संगठन का प्रचार-प्रसार करते हुए किसान हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
मुख्य रूप से वरिष्ठ संरक्षक रवि शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष ठा.योगेन्द्र सिंह जी, युवा जिलाध्यक्ष चंदन चांदना जी,युवा जिला सह सचिव विक्की प्रजापति जी, युवा जिला सचिव आशीष यादव जी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें