सिद्ध पीठ सती माता मंदिर में राम कथा का भव्य समापन: हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया पुण्य लाभ


बिजनौर/हीमपुर दीपा: थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम झाल-उलेढा स्थित सुप्रसिद्ध ‘सिद्ध पीठ सती माता मंदिर’ के प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्री राम कथा का आज भव्य समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य कुलदीप महाराज के मुखारविंद से रामलीला के मार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
राम-रावण युद्ध और राम राज्याभिषेक का भावपूर्ण वर्णन
कथा के अंतिम दिवस आचार्य कुलदीप महाराज ने प्रभु श्री राम के वनवास से लेकर रावण वध और उनके अयोध्या आगमन तक के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रभु श्री राम ने माता अनुसूया से भेंट की, शबरी के प्रेम भरे झूठे बेर खाए और हनुमान जी व सुग्रीव के सहयोग से लंका पर विजय प्राप्त की। आचार्य जी ने लक्ष्मण मूर्छा, सुलोचना सती, मेघनाथ-लक्ष्मण युद्ध और अंत में अधर्म पर धर्म की विजय (राम-रावण युद्ध) का विस्तार से वर्णन किया। प्रभु श्री राम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक के प्रसंग पर पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
विशाल भंडारे का आयोजन
कथा के समापन पर श्री सुरेश कुमार पाल (निवासी- झाल) के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 4,000 श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया और प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
कथा के अंतिम दिन कई गणमान्य व्यक्तियों ने मंदिर पहुंचकर शीश नवाया और आयोजन की सराहना की। इनमें प्रमुख रूप से
श्री अशोक कटारिया (पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद)
श्री जितेंद्र सिंह (प्रदेश महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद)
श्री जगत सिंह दोसा (मेरठ)
श्री संदीप त्यागी एवं श्री प्रशांत कुमार (डायरेक्टर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हरियाणा)
डॉ. नरेश पाल सिंह (प्रदेश महामंत्री- संगठन, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश)
श्री कैलाश चंद (प्रधानाचार्य), मास्टर राजपाल सिंह, संजय (सचिव), कल्याण सिंह (बिजनौर), रवि ढाका, शिव अवतार, सीताराम, कुलदीप विद्यार्थी, वचन भगत, वेदपाल, संजीव कुमार, कटार सिंह, नेपाल सिंह, वेदपाल सिंह, बबलू सिंह, ओंकार सिंह, बृजपाल सिंह, प्रमोद कुमार (जीएम, सिवाया शुगर मिल) तथा पूर्व प्रधान नीरज कुमार आदि सम्मिलित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहा।












