लक्सर: वन विभाग की तत्परता से दो मगरमच्छों का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वास स्थल में छोड़ा गया

लक्सर: वन विभाग की तत्परता से दो मगरमच्छों का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वास स्थल में छोड़ा गया

रिपोर्ट – अक्षय कुमार

लक्सर: वन क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में लक्सर वन विभाग की टीम ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से मगरमच्छों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। दोनों ही स्थानों पर सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी जनहानि के रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया।

वन विभाग को आज दिनांक 12 जून 2026 को क्षेत्र में मगरमच्छ दिखने की दो सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। वन क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार, लक्सर रेस्क्यू टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए कार्रवाई शुरू की प्रथम रेस्क्यू (ग्राम न्यामतपुर) टीम ने ग्राम न्यामतपुर निवासी श्रवण (पुत्र ऋषि) के खेतों से एक मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।

द्वितीय रेस्क्यू (ग्राम खेड़ी कलां): इसके उपरांत, टीम ने ग्राम खेड़ी कलां में कृष्ण शर्मा के घर से दूसरे मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला।

वन विभाग की टीम ने अत्यंत सावधानी बरतते हुए दोनों मगरमच्छों को उनके प्राकृतिक वास स्थल (जंगल/नदी क्षेत्र) में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में आने पर स्वयं कोई जोखिम न लें और तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें