मथुरा: बीमार गौवंश की रक्षा के लिए आगे आया महाकाल गौ रक्षा दल
मथुरा, 29 मार्च 2026
ब्रजभूमि में गौ सेवा के संकल्प को दोहराते हुए महाकाल गौ रक्षा दल ने आज एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष शेखर सैनी को सूचना मिली कि लक्ष्मी नगर स्थित बिरला मंदिर के पास एक गौ माता अत्यंत कष्टपूर्ण स्थिति में हैं और काफी परेशान हैं।
सूचना मिलते ही शेखर सैनी बिना विलंब किए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गौ माता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल वाहन की व्यवस्था की और उन्हें सुरक्षित रूप से गौशाला पहुँचाने का कार्य सुनिश्चित किया, ताकि वहां उनका उचित उपचार और देखभाल हो सके।
इस अवसर पर शेखर सैनी ने कहा:- गौ सेवा ही हमारा परम धर्म है। जब भी हमें किसी गौवंश के कष्ट में होने की सूचना मिलती है, हमारा प्रयास रहता है कि हम जल्द से जल्द उनकी सहायता करें। आज भी स्थानीय नागरिकों के सहयोग और टीम की तत्परता से गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है।
इस सेवा कार्य की स्थानीय निवासियों ने काफी सराहना की है।
जय गौ माता, जय गोपाल!
जय महाकाल













