राम नवमी पर महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान का भव्य जन्मोत्सव होगा आयोजित 

राम नवमी पर महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान का भव्य जन्मोत्सव होगा आयोजित

हरिद्वार। योग योगेश्वर महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर 26 मार्च (गुरुवार) को राम नवमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस दिव्य आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधक भाग लेंगे।

महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान का जीवन एवं उनकी शिक्षाएँ योग, भक्ति और आत्मसाक्षात्कार का अद्वितीय मार्ग प्रदान करती हैं। संत परंपरा में वर्णित महर्षि काकभुशुंडी जी की दिव्य भविष्यवाणी के अनुसार ऐसे महान योगी का अवतरण लोककल्याण एवं सनातन धर्म की पुनः प्रतिष्ठा के उद्देश्य से हुआ है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल पावन अभिषेक, भव्य आरती, वेदमय हवन एवं कलश पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रातः 8 बजे श्री पूर्णानन्द आश्रम, कनखल से हर की पौड़ी तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु गुरुदेव की आरती एवं योग प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर योगेश्वर देवीदयाल महाराज जी के परम प्रिय शिष्य एवं विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर जी की विशेष उपस्थिति रहेगी। साथ ही स्वामी अमित देव जी के पावन सान्निध्य में यह आयोजन और भी दिव्यता प्राप्त करेगा।

राम नवमी महोत्सव के पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जादूगर सम्राट शंकर जी ने महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे सदैव स्वयं को महाप्रभु जी का शिष्य मानते हैं और उनके द्वारा प्रदर्शित मार्ग को अपने जीवन का आधार मानते रहे हैं।

सम्राट शंकर जी ने स्वामी अमित देव जी एवं श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे गुरु महाराज की दिव्य परंपरा और शिक्षाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य न केवल आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि समाज को योग के वास्तविक स्वरूप से भी परिचित करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट (SYAAT) ने सदैव सेवा की भावना के साथ कार्य किया है और विश्वभर में लोगों को यह सिखाया है कि वास्तविक योग क्या है। उनके अनुसार, यह संस्था गुरु महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर एक सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही है।

इस अवसर पर प्रधान योगाचार्य स्वामी अमित देव जी, योगाचार्य नित्यानंद, योगाचार्य कार्तिकेय, महेश चंद गोयल (अध्यक्ष), अखिल नाथ (राष्ट्रीय मीडिया सचिव), मयंक पोर्वाल, विनय सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट (SYAAT) के बारे में

वर्ष 1888 में स्थापित श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट (SYAAT) एक प्राचीन एवं अखंड गुरु परंपरा से जुड़ी संस्था है, जिसकी स्थापना प्रथम गुरु गद्दी योगेश्वर रामलाल भगवान द्वारा की गई। यह संस्थान योग को जीवन की संपूर्ण पद्धति के रूप में स्थापित करते हुए योगिक क्रियाएँ, आसन एवं प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें