उत्तराखंड जल विद्युत निगम देहरादून के सहयोग से देववाणी परोपकार मिशन

आज उत्तराखंड जल विद्युत निगम देहरादून के सहयोग से देववाणी परोपकार मिशन हरिद्वार ने उत्तराखंड की संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं कार्यशाला का आयोजन चेतन ज्योति आश्रम हरिद्वार में किया गया

जिसका उद्घाटन सत्र द्वीप प्रज्वलित करते हुए महामंडलेश्वर ललिता नंद गिरी ,बाबा हठयोगी पूर्व प्रवक्ता खड़ा परिषद महाराज और महंत ऋषि स्वरानंद अध्यक्ष चेतन ज्योति आश्रम हरिद्वार ने किया इस अवसर पर बाबा हठयोगी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आज के युवाओं को अपने संस्कृति के बारे में जानने समझने का अवसर मिलता है उन्होंने कहा की संस्कृति हमारी विरासत है इस अवसर पर महंत ललितनंद गिरी ने कहा कि संस्कृति को बचाना हम सब का कार्य है उत्तराखंड देवभूमि है हमारा आचरण व्यवहार भी संस्कृति के अनुरूप होना चाहिए आज के युवाओं को धैर्य परिश्रमी विनम्र होना चाहिए महंत ऋषि स्वरानंद ने कहा कि संस्कृति हमारी शान है संस्कृत के छात्र और संस्कृति का मिलन पौराणिक काल से चला आ रहा है जिसकी रक्षा करना हम सब का कार्य है आज के कार्यक्रम में समापन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि हरिद्वार मेयर किरण जैसल और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष विपुल मंडोली ने सभी प्रथम द्वितीय तृतीय को क्रमशः नगद पुरस्कार3100,2100,1100,500 और शील्ड प्रमाण पत्र देकर सभी को सम्मानित किया इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि दूर-दूर से आकर हमारे हरिद्वार में संस्कृत प्रेमियों का स्वागत है आज के युवाओं को अपनी विरासत बचा कर रखना चाहिए संस्कृति हमारी सभ्यता पहचान है भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार तो होता ही है आने वाली युवा पीढ़ी को भी एक मंच मिलता है जिससे कि अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है आज के इस आधुनिक युग में अपनी संस्कृति को बचाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है इस अवसर पर अनिरुद्ध भाटी वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलता है इस अवसर पर प्रथम स्थान हरिपुर कला संगीत संस्थान देहरादून को मिला द्वितीय स्थान चेतन ज्योति जूनियर हाई स्कूल के संस्कृति दल को मिला तृतीय स्थान कनखल के हिमा कोहली अनुष्का को मिला और सांत्वना पुरस्कार गीता कुटीर संस्कृति दल निर्धन निकेतन संस्कृति दल चेतन ज्योति संस्कृति दल हरिद्वार संस्कृति दल आदि को मिला सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र शील्ड देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक ईश्वर सुयाल ने मंच संचालन किया सभी अतिथियों का स्वागत किया ऋषिकुल विद्यापीठ के पूर्व प्रधानाचार्य आचार्य महेश जोशी सप्त ऋषि संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य गैरोला सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा रावत ने भी संस्कृति पर प्रकाश डाला भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी चेतन चौबे प्रधानाचार्य सर्वेश तिवारी प्रधानाचार्य हर्ष कलर प्रीति देवी आदि सामाजिक कार्यकर्ता संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें