हरिद्वार।
ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) एवं इस्लामिया क़ादरी ट्रस्ट (रजि०) के तत्वावधान में ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरवान में मंडी के कुआं, रोशन अली मजार के पास रक्तदान एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए रक्तदाताओं ने 74 यूनिट रक्तदान किया गया, वहीं 124 लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच भी की गई। जांच के 8 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन लिए हंस फाउंडेशन भेजा गया है।
शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ थैरेपी की जानकारी भी दी गई है। दक्षिण कोरिया की कंपनी GEMBIO के थेरेपी सेंटर संचालक परवेज़ अली और उनकी टीम ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक थेरेपी से कमर दर्द, सर्वाइकल, मांसपेशियों, जोड़ो के दर्द, डिस्क स्लिप, ट्यूमर, लकवा, अस्थमा जैसी बीमारियों का उपचार संभव है।
शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा शिविर समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं।
इस्लामिया क़ादरी ट्रस्ट (रजि०) एवं ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि एक रक्तदान से तीन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान एक अनमोल दान है। हर व्यक्ति को जनहित में कम से कम वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्य करती रहेगी।
वरिष्ठ समाजसेवी शाहनवाज मंसूरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
वहीं प्रेस क्लब के महामंत्री मोहम्मद आरिफ ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की ओर से भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। माननीय न्यायाधीश श्रीमती सिमरनजीत कौर (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) के निर्देशानुसार अधिकार मित्र शांति देवी,एकता अरोड़ा, शालिनी और अनिता यादव ने शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि एडीआर भवन रोशनाबाद, हरिद्वार में लगने वाली स्थायी लोक अदालत एवं लोक अदालत के माध्यम से चेक बाउंस, बेदखली एवं बंटवारे जैसे मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। इस दौरान नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की भी जानकारी दी गई।
वरिष्ठ समाजसेवी हर्षित सैनी ने सभी रक्तदाताओं की हौसला अफ़जाई करते हुए उपहार देकर सम्मानित किया।
शिविर में मुख्य रूप से सय्यद बुरहान अली, नवाज अब्बासी,जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर उत्थान यूनियन हरिद्वार, एजाज हसन, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हरिद्वार, मोहसिन मंसूरी, जिलामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा हरिद्वार, सारिक खान,फैजान अंसारी, नासिर खान, हाजी यासीन अंसारी,जेनुल अंसारी, सकूने नजर, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












