खानपुर में बालाजी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

लक्सर/खानपुर।बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को खानपुर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तुगलपुर, खानपुर सहित आसपास के गांवों से निकली यह शोभायात्रा भक्तिमय माहौल में यात्रा करती हुई आगे बढ़ी।

शोभायात्रा का संचालन सुमन गिरी द्वारा किया गया, जबकि बी.के.जे.एम पब्लिक स्कूल की ओर से विशेष सहयोग दिया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पानी और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ बालाजी मंदिर से हुआ। यात्रा में सुंदर झांकियां, भक्ति गीत और “जय श्री बालाजी” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर प्रसाद और जलपान की व्यवस्था भी की गई।

श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीतों पर झूमते हुए यात्रा में शामिल हुए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या ने इस धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा विभिन्न गांवों से होकर पुनः बालाजी मंदिर पर संपन्न होगी, जहां विशेष पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

समापन में सुमन गिरी ने कहा कि आगे भी इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्राओं का आयोजन होता रहेगा और विद्यालय परिवार निरंतर सहयोग करता रहेगा। उन्होंने भगवान बालाजी से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें