उत्तराखंड प्रभारी डॉ नरेश पाल संगठन को दे रहे नई ऊंचाइयां

उत्तराखंड प्रभारी डॉ नरेश पाल संगठन को दे रहे नई ऊंचाइयां

देहरादून(उत्तराखंड)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी के पद पर डॉ नरेश पाल सिंह कार्यरत हैं। विगत दिनों कुछ समाचार पत्रों में उत्तराखण्ड प्रभारी के पद पर अन्य किसी का नाम प्रकाशित किया है जो कि अवैधानिक व निंदनीय है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव नरेश कुमार सक्सेना ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मौजूदा समय में उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी डॉ नरेश पाल ही है। वह उत्तराखंड में घूम घूम कर प्रदेश के संगठन को नई दिशा व दशा देने में प्रयत्नशील है। उन पर किसी तरह की कोई भ्रम की स्थिति की गुंजाइश दूर दूर तक नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में डॉ नरेश पाल सिंह उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी सहित अन्य प्रदेशों के पदों पर भी विराजमान है। विगत दिनों उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी डॉ नरेश पाल की बजाय अन्य किसी का नाम उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दर्शाकर सोशल मीडिया पर सहारनपुर से मनघड़ंत न्यूज डाली गई है। जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव ने खंडन किया है। साथ है राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा है कि कुछ समाचार पत्रो ने सॅगठन के उत्तराखंड प्रभारी पद को लेकर नितान्त अनर्गल नाम प्रकाशित करके भ्रम फैलाने का निंदनीय कार्य किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अनुशासन व गरिमामई कार्य शैली अपनाकर पत्रकार हितों के लिए अग्रसर है।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें