माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जगह जगह चलाया गया स्वच्छता अभियान

हरिद्वार की स्वच्छता ही हम सबका संकल्प- सुनील सेठी।

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जगह जगह चलाया गया स्वच्छता अभियान।

वार्ड 1 में महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी द्वारा पार्षद आकाश भाटी के संयोजन में कई स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान। जिसमें दूधिया बंध, जसविंद्र इंक्लेव पार्क , उर्मी धाम मार्ग, खड़खड़ी , भूपतवाला के कई क्षेत्रों में चलाया गया स्वच्छता अभियान। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यंत्री के निर्देश एवं जिला प्रशाशन की अपील पर अपने साथियों सहित कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए कहा कि आज हरिद्वार की तमाम संस्थाओं ने स्वच्छ हरिद्वार अभियान का हिस्सा बनकर ये बताया कि सभी हरिद्वार नहीं पूरे देश में स्वच्छता का संदेश देना चाहते है सभी से एक स्वर में अपील करना चाहते है कि हर व्यक्ति अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे बदलते वातावरण को समझते हुए हर शहर हर जिले को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए अपने शहर को स्वच्छ बनाए । पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि हरिद्वार में लगातार रोज सफाई अभियान के साथ साथ समय समय पर नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाता है जो शहर की जनता के साथ श्रद्धालुओं के लिए भी हितकारी है हम सभी को अपने शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए आगे आना चाहिए कूड़ा डस्टबिन में डाले ओर सफाई का विशेष ध्यान अगर सभी मिलजुलकर रखे तो निश्चित ही ये शहर मां गंगा की नगरी पूरे विश्व में सबसे सुंदर स्वच्छ शहर की गिनती में अग्रणी होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जोनल इंचार्ज विनोद आर्य, सफाई हवलदार, मुनीश , हवलदार काका, प्रीति गौड़,ज्ञानवती , राकेश पूरी,सपना, रानी,राकेश सिंह, कृष्णा सैनी, गौरव पाल, सन्नी गिरी,लाल जी यादव, राजेश पांडे , अजय सहित सभी सफाई नायक उपस्थित रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें