नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने 1 वर्ष के कार्यकाल में किए अनेकों विकास कार्य : विकास तिवारी

*नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने 1 वर्ष के कार्यकाल में किए अनेकों विकास कार्य : विकास तिवारी*

*प्रेस क्लब में किया गया 1 वर्ष में महापौर श्री मति किरन जैसल द्वारा किए गए 35 विकास कार्यों से उल्लेखित पत्रक का विमोचन*

हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल सहित भाजपा के बोर्ड को एक वर्ष पूरा हो गया है इस उपलक्ष में प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि आज से ठीक 1 वर्ष पूर्व हरिद्वार की सम्मानित जनता ने भारतीय जनता पार्टी की महापौर किरण जैसल को जिम्मेदारी सौंपी थी उस पर उन्होंने खरा उतरने का प्रयास किया है इस अवसर पर उन्होंने 35 विकास कार्यों के एक पत्रक का विमोचन भी प्रेस क्लब में किया

विकास तिवारी ने कहा कि शहर के सौंदर्यकरण,स्वच्छता एवं जल भराव के स्थाई समाधान को लेकर एक वृहद कार्य योजना तैयार की गई है शहर में दो नई पार्किंग, तीस नए कूड़ा वाहन,आयुष्मान आरोग्य मंदिर, देवपुरा में गंगा म्यूजियम का निर्माण जैसे कार्य प्रमुख है

भाजपा के जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि महापौर श्रीमती किरण जैसल के 1 वर्ष की सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष में कल दिनांक 8 फरवरी रविवार को दोपहर 2:00 बजे ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हरिद्वार की महापौर किरण जैसल सहित सभी भाजपा पार्षदो अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक मदन कौशिक विधायक आदेश चौहान सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे

आज की प्रेस वार्ता में सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा उपस्थित रहे

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें