इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उड़ान 2026 का शुभारंभ



आज इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सहारनपुर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उड़ान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई, चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ, सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ, श्रीमती मुक्ता कुलश्रेष्ठ व डॉ अंजू वालिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान विष्णु के दशावतार पर छात्र-छात्राओं द्वारा एक प्रस्तुति दी गई जिसे सभी दर्शकों का मन मोह लिया। उक्त प्रस्तुति में प्रतिभाग करने वाले छात्रों में आयुषी, सानिया, अर्निका, नम्रता, अनुष्का ,राधिका, मानसी, मीनाक्षी, खिजर, वंश यादव, अजय, हेमंत रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन में उड़ान को विस्तृत रूप देते हुए बताया कि पंखों को खोल कर देखो जमाना तुम्हारी उड़ान देखता है, जमीन को ना देखो आसमान तुम्हारी उड़ान देखता है, और थककर कभी बैठ ना जाना तुम्हारी मेहनत का रंग पूरा जहां देखता है। कार्यक्रम के द्वितीय चरण के मुख्य अतिथि कमिश्नर सहारनपुर मंडल डॉ रुपेश कुमार व श्री मोहिंदर सिंह रहे। मुख्य अतिथि डॉ रूपेश कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई है। उन्होंने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था में छात्रों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास किया जाता है। उन्होंने टॉपर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया, जिसमें बीबीए में राशि सिंघल, बीकॉम में श्वेता गर्ग ,बीएससी मैथ में मधु, बीएससी बायोलॉजी में भारत बोध, बीपीईएस में सिमरन कश्यप, बीए में अवनी तथा बी.एड में अंजली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी टॉपर छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल पाने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुति में काली तांडव, क्लासिकल डांस, शिव तांडव, गुजराती नृत्य, जलियांवाला बाग, भगत सिंह, पंजाबी भांगड़ा, भरतनाट्यम, हरियाणवी व बहुत सी प्रस्तुतियां दी गई। निर्णायक की भूमिका डॉ पूजा तोमर व श्रीमती मीनाक्षी काकरान ने निभाई। मंच का संचालन डॉ नेहा त्यागी ने किया। कार्यक्रम में संस्था का समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।













