खादर क्षेत्र की दीपा आर्य व शिखा आर्य ने दिखाई प्रतिभा

खादर क्षेत्र की दीपा आर्य व शिखा आर्य ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम में भागवत गीता के 12 वें अध्याय की दी संस्कृत में प्रस्तुति

चोटीपुरा गुरुकुल से आई थी दोनों छात्राएं प्रतिभाग करने

जय खादर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार सम्मान समारोह में दी प्रस्तुति

लक्सर। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम हासिल करने वाले हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। खादर क्षेत्र के अनेकों स्कूलों में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की सामान्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें अच्छे अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मास्टर जोगेंद्र सिंह आदि सम्मानित लोगों ने उत्साह वर्धन करने के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में संस्कृत में प्रस्तुति देने के लिए गुरुकुल में अध्ययनरत दो छात्राएं भी पहुंची। दीपा आर्य व शिखा लक्सर क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव की रहने वाली है और श्री दयानन्द कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा अमरोहा उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रही है दोनों छात्राओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रों से ईश्वर स्तुति प्रार्थना मन्त्र व श्री मद भगवत गीता का 12 वा अध्याय सभी के सामने कंठस्थ प्रस्तुत किया। गुरुकुल की छात्राओं की सुंदर प्रस्तुति को देखकर क्षेत्र के लोगों ने उनकी मुक्त कंठ से सराहना की। कर्णप्रिय लय में प्रस्तुति व चोटीटीपुरा गुरुकुल की संस्कृति की झलक देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। मिर्जापुर सादात निवासी प्रणव आर्य ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम हमारे बच्चों का उत्साहवर्धन करते है। जिससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी गुरुजनों का कोटि कोटि धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। आर्य ने कहा कि कार्यक्रम में छात्र छात्राओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी कार्यक्रम की सफलता को बयां कर रही है।

 

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें