भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक अध्यक्ष मोनू कुमार ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

आज युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में मोनू कुमार ब्लॉक अध्यक्ष नागल एससी एसटी प्रकोष्ठ ने किसानों की समस्याओ को लेकर एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम वर्षा कार्यवाहक उप निरीक्षक थाना नागल को ज्ञापन सौंपा।

 

जनपद सोनभद्र के भैंसावर गांव में एवं यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के रौनीजा गांव पर अपनी मांगो को लेकर लगभग छः माह से भी अधिक दिनों से भाकियू लोकशक्ति के तत्वावधान में धरना चल रहा है, परंतु उसपर अभी तक कोई सुनवाई नहीं होनें के कारण सरकार का ध्यान आकृष्ट करनें हेतु आज 05 जनवरी 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों में एकदिवसीय धरनाकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसके समर्थन में अन्य किसान संगठन भी प्रतिभाग करेंगे।

धरनारत किसानों के निम्न प्रमुख समस्याओं के साथ ही साथ सभी जनपद के स्थानींय समस्याओं का समय रहते समाधान करनें का कष्ट करें ।

 

(1) यमुना एक्सप्रेस-वे का आवासीय प्लाट व अतिरिक्त मुआवजा, अवलंब वितरित किया जाय।

(2)नये भूमि अधिग्रहण के प्रावधान के अनुरूप 20% विकसित भूमि, प्रभावित परिवारों को ससमय दिया जाय।

(3) गौतम बुद्ध नगर व अन्य सभी जिलों के सर्किल रेट को बढाया जाए।

साथ ही साथ गौतम बुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण में 10% आवासीय भुखंड दिया जाय। तथा आवादियों का निस्तारण कर बैकलीज व शिफ्टिंग की जाय।

( 4 ) जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, उन सभी को आज के दर से मुआवजा दिया जाय व तीनों प्राधिकरण का गौतम बुद्ध नगर में मुआवजा राशि को महंगाई के हिसाब से बढ़ाकर दिया जाय।

(5)जिन जिलों में चकबंदी चल रही है, वहां पारदर्शिता रखी जाए ।

( 6 ) सोनभद्र जनपद के ग्राम भैसवार में चकबंदी के दरम्यान चकबंदी अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा की गई धांधली की निष्पक्ष जांच एजेन्सी से जांच कराकर वहां धरनारत किसानों के साथ न्याय किया जाय।

( 7 ) विद्युत उपभोक्ताओं के यहां बिना उनके सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर नं लगाया जाय।

( 8 ) विद्युत का निजीकरण नं किया जाय।

( 9 ) बिजली की कटौती दिन में नं किया जाय ।

( 10 ) प्रदेश के पहाड़ों में लगाए गए क्रेशर प्लांट एवं ग्रामीण इलाकों में संचालित इंट भट्ठों तथा क्रेशर प्लांट से होने वाले प्रदूषण से आम नागरिकों और किसानों को मुक्ति दिलाया जाय ।

( 11 ) मानक के विपरीत चलाए जा रहे क्रेशर प्लांट एवं इंट भट्ठों को तत्काल बंद कराकर उनके मालिकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाय। साथही साथ इसको संरक्षण देने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के बिरुद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जाय ।

(12) 50 वर्ष से ऊपर के सभी किसानों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाये।

 

जिसमे मौजूद रहे पदाधिकारी –

बोबी त्यागी, एडवोकेट शिव‌कुमार, गौरव धीमान, दुष्यंत चौधरी, नासिर, शमीम, जावेद चौधरी, जावेद अली, शहजाद अली, मुर्तजा त्यागी, आसिफ अली, मोनू कुमार, रजत कुमार,शुभम त्यागी,सरफराज, शाहिद,मेहरबान आदि सभी नागल ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें