करतार सिंह भडाना पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा

आज हरिद्वार जनपद के मंगलोर विधानसभा के गुरुकुल नारसन कैंप कार्यालय पर करतार सिंह भड़ाना के द्वारा एक सभा का आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र वासी क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे करतार सिंह भडाना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तो आपका बेटा आपका भाई हूं मंगलोर विधानसभा की धरती पर हरिद्वार कि मंगलोर विधानसभा की धरती पर आपकी सेवा करने के लिए आया हूं आपका जो भी कार्य होगा मैं उसे अवश्य करूंगा हो सकता है कि किसी कार्य को करने में समय भी लगे लेकिन देर से ही सही लेकिन आपका जो कार्य है वह होगा सभा में सभी सम्मानित व्यक्तियों ने अपने अपने विचार रखें और अपने क्षेत्र और अपने गांव की समस्या से करतार सिंह भडाना को अवगत कराया कैंप कार्यालय पर समस्याओं को सुनते हुए करतार सिंह भडाना पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा मेरे लायक जो भी कार्य होगा मैं उसे करने के लिए आधी रात भी नहीं हटा पिछली बार भी हम कुछ ही वोट से रह गए थे चुनाव हारने के बाद भी मैंने क्षेत्र की जनता की सेवा करना नहीं छोड़ा और न छोडूंगा सभा में मौजूद जनता ने कहा कि अबकी बार करतार सिंह भडाना पूर्व कैबिनेट मंत्री को मंगलोर विधानसभा से विधायक बना कर उत्तराखंड सरकार में शामिल करेंगे सभी ने फूल माला से स्वागत किया सभा में सबसे ज्यादा संख्या मोहम्मदपुर जट गांव की रही आपको बता दे की करतार सिंह भडाना पूर्व कैबिनेट मंत्री अपने कैंप कार्यालय पर प्रत्येक रविवार को विधानसभा के किसी एक गांव को निमंत्रण देकर बुलाते हैं और उसे गांव की जो भी समस्या है उसे वहीं पर सुनते हैं और उसका निराकरण भी करते हैं

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें