बड़ी खबर: रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा बने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

बड़ी खबर: रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा बने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

रिपोर्ट – अनिल कुमार

हरिद्वार/रुड़की: उत्तराखंड की धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में रुड़की से लगातार तीसरी बार के विधायक प्रदीप बत्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अनुभव और संगठन पर पकड़ का मिला इनाम

प्रदीप बत्रा लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं। 2007 में रुड़की नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले बत्रा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रुड़की विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार (2012, 2017 और 2022) जीत दर्ज कर उन्होंने क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। उनके इसी अनुभव और संगठन में गहरी पैठ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें कैबिनेट मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा है।

 

बत्रा ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रदीप बत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा: पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मेरा लक्ष्य प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। रुड़की और पूरे उत्तराखंड की जनता का प्यार ही मेरी असली ताकत है।

 

इस घोषणा के बाद रुड़की स्थित उनके आवास और कार्यालय पर समर्थकों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें