मायापुर बस्ती में आयोजित किया गया विराट हिन्दू सम्मेलन

मायापुर बस्ती में आयोजित किया गया विराट हिन्दू सम्मेलन

 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में मायापुरी बस्ती क्षेत्र का एक विराट हिन्दू सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के प्रांगण में मायापुर हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़ कर बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

 

सर्व प्रथम मुख्य अतिथि के रूप में गरीब दासीय आश्रम के संचालक भगवताचार्य परमपूज्य श्री रविदेव शास्त्री, साध्वी महंत गंगादास जी, एवं उछाली आश्रम के संचालक एवं आज के कार्यक्रम के संरक्षक पूज्य महंत विष्णु दास जी, तथा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मलित हुए आरएसएस के प्रान्त प्रचार प्रमुख श्री संजय जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तदुपरान्त सभा को सम्बोधित करते हुए श्री रविदेव शास्त्री जी ने सनातन धर्म की विशेषताएं बताते हुए हर व्यक्ति से अपनी परम्पराओं का पालन करने का आव्हान किया।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रान्त प्रचार प्रमुख श्री संजय जी ने हिन्दू धर्म की प्राचीनता, गौरव, और उसकी गरिमामयी उपलब्धयों का वर्णन करते हुए हर नागरिक से अपने धर्म का पालन करने के साथ साथ राष्ट्र धर्म का पालन करने का भी आव्हान किया।

सम्मेलन को साध्वी महंत गंगा दास जी ने भी सम्बोधित किया।

 

सम्मेलन का सफल संचालन चंद्र शेखर कुर्ल ने किया। आयोजन समिति के संयोजक मुकेश जोशी, सहसंयोजक मनोज मंत्री, कोषाध्यक्ष समाजसेवी श्री राकेश गोयल, एवं शिक्षा विद श्री विजय पाल सिंह जी एवं श्री करुणेश सैनी जी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रांतीय सहमडिया प्रभारी विकास तिवारी जी का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

सभा में पूर्व मेयर मनोज गर्ग, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, दीपक शर्मा पार्षद, सचिन कुमार पार्षद मंजू रावत पार्षद, अपने साथियों के साथ सम्लित हुए. इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में क्षेत्र में संचालित संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें