यातायात नियमों के पालन से ही लगेगा दुर्घटनाओं पर अंकुश-डा.विशाल गर्ग

व्यापारियों ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ

यातायात नियमों के पालन से ही लगेगा दुर्घटनाओं पर अंकुश-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 17 जनवरी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की अवधूत व्यापार मंडल इकाई के व्यापारियों ने सड़क सुरक्षा माह एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी संतोषानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एआरटीओ निखिल शर्मा एवं नेहा झा ने व्यापारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। व्यापारियों को संबोधित करते हुए स्वामी संतोषनंद महाराज ने कहा कि जीवन अमूल्य है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करें और नियंत्रित गति से वाहन चलाएं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन बिल्कुल ना दें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं फोर व्हीलर वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। ट्रैफिक सिग्नल लाइटों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं तेज स्पीड के कारण ही होती हैं। इसलिए ओवर स्पीड में वाहन ना दौड़ाएं। जागरूकता और यातायात नियमों के पालन से ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। अवधूत व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत शर्मा एवं महामंत्री मनीष ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान सराहनीय है। इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाने चाहिए। इस अवसर पर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, अवधूत व्यापार मंडल के संरक्षक धीरेंद्र गुप्ता, सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष हेमंत चावला, अंकित, सर्वेश व संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें