बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

हरिद्वार | दिनांक: 21 दिसंबर 2025 (रविवार)

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के विरुद्ध लगातार हो रहे अत्याचार अब खुलेआम नरसंहार का रूप ले चुके हैं। ईशनिंदा के झूठे आरोप में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा की गई निर्मम हत्या ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए न कानून बचा है और न ही जीवन की कोई सुरक्षा।

इस अमानवीय और बर्बर हत्याकांड के विरोध में आज प्रातः 10:00 बजे राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह राणा के नेतृत्व में हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान से रानीपुर मोड़ होते हुए चंद्राचार्य चौक तक एक उग्र आक्रोश रोड शो निकाला। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश मुर्दाबाद, जागो हिंदू जागो जैसे नारे लगाकर अपना तीव्र रोष प्रकट किया। चंद्राचार्य चौक पर पहुंचकर बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया।

मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह राणा ने कहा कि दीपू चंद्र दास की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं है, बल्कि यह बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ चल रही सुनियोजित हिंसा और घृणा की पराकाष्ठा है। यह घटना साबित करती है कि वहां की सरकार और प्रशासन हिंदुओं की रक्षा करने में पूरी तरह विफल हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रख्यात लेखिका तस्लीमा नसरीन द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार दीपू चंद्र दास मैमनसिंह के भालुका क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे, जहां एक मुस्लिम सहकर्मी ने व्यक्तिगत द्वेष के कारण उन पर पैगंबर के अपमान का झूठा आरोप लगाया। इस आरोप के बाद उन्मादी भीड़ ने पहले उन पर हमला किया। बाद में पुलिस की हिरासत में होने के बावजूद उन्हें भीड़ के हवाले कर दिया गया, जहां दूसरी बार पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना बांग्लादेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ठाकुर विशाल सिंह राणा ने भारत सरकार से कड़े शब्दों में मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदू नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया जाए और वहां की सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाया जाए। बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा जो हिंदू स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें भारत में सुरक्षित रूप से लाने के लिए ठोस नीति बनाई जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जो बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाए।

हरिद्वार प्रशासन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार सनातन आस्था की भूमि है। यहां नियमों और परंपराओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन तत्काल सत्यापन अभियान चलाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि शहर की धार्मिक और सामाजिक मर्यादा बनी रहे।

राष्ट्रीय बजरंग दल ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, कट्टरता और अन्याय के विरुद्ध है। यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुए, तो यह विरोध और अधिक व्यापक और निर्णायक रूप लेगा।

कार्यक्रम में मुख्यतः लोकेश नाम के महंत श्री श्री 108 लोकेश जी महाराज, आश्रम सचिव देवानंद जी, कुमारपाल राणा जी योगेश सिंग्वाल जी निखिल नामदेव प्रशांत आर्य अंशुल नामदेव राजवीर सिंह जी बस्ती प्रमुख संघ एवं उनकी समस्त टीम, दीपक शर्मा जी राजा चौहान जी निखिल ठाकुर एवं उनकी समस्त टीम, अमन आर्य जी उनकी टीम, विक्की शर्माऋषिकुल, जैकेश गिरी जी एवं उनकी समस्त टीम, शुभम शिवालिक नगर एवं उनकी समस्त टीम, जीतू भाई ऋषिकुल, मानसिंह राणा जी सूरज ब्रह्मपुरी जी एवं उनकी समस्त टीम, सुनील सैनी जी, कश्यप जी विकास कॉलोनी, एवं आरव, आदित्य, आकाश, अभिषेक, अजय, आलोक, अमित, अंकित, अनिल, अर्जुन, अशोक, आयुष, आनंद, आशीष, अक्षय, भास्कर, भरत, चिराग, दीपक, देव, ध्रुव, दिनेश, गौतम, गौरव, हर्ष, हेमंत, ईशान, जय, करण, कृष्ण, मनीष, मोहित, नमन, नीरज, निखिल, ओम, पंकज, प्रवीण, प्रकाश, राहुल, राजेश, राकेश, रोहित, सचिन, संदीप, संजय, शंकर, शशांक, शुभम, सिद्धार्थ, सुमित, सुनील, सुरेश, तरुण, तेजस, उदय, वरुण, विकास, विनय, विशाल, यश, आरव, आदित्य, आकाश, अभिषेक, अजय, आलोक, अमित, अंकित, अनिल, अर्जुन, आशीष, अक्षय, आनंद, आयुष, भरत, भास्कर, चिराग, दीपक, देव, ध्रुव, दिनेश, गौतम, गौरव, हर्ष, हेमंत, ईशान, जय, करण, कृष्ण, मनीष, मोहित, नमन, नीरज, निखिल, ओम, पंकज, प्रकाश, राहुल, राजेश, राकेश, रोहित, सचिन, संदीप, संजय, शंकर, शुभम, सिद्धार्थ, सुमित, तरुण, वरुण सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें