गंगेश्वर महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 

हरिद्वार। देवाधिदेव महादेव की नगरी कनखल (हरिद्वार) में

गंगेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना धूमधाम से किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार, 29 अक्टूबर से हो रहा है। समापन शुक्रवार अक्टूबर 31को विशाल भंडारे के साथ किया जायेगा।

जगजीतपुर- जमालपुर रोड पर स्थित आनंद विहार कालोनी, जगजीतपुर में संस्था के सदस्य आदरणीय अबधेश झा के नेतृत्व में गंगेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से किया जा रहा है। इस पुण्य कार्य में आदरणीय सीए आशुतोष पाण्डेय, महासचिव बीएन राय,

काली प्रसाद साह, विष्णु देव साह, विनोद साह एवं

समस्त कालोनीवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अबधेश झा ने बताया कि बुधवार को गंगेश्वर महादेव शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम प्रारंभ हो रहा है। विद्वान आचार्य ब्राह्मणों के द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार की स्थापना की जायेगी। बुधवार को भगवान शिव का पूजन और अधिवास का कार्य शुरू होगा। इसके बाद शाम में भंडारा के साथ पूजा सम्पन्न हो जाएगा। सभी संस्थागत सदस्यों से निवेदन है कि आप भी सपरिवार मंदिर स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। अबधेश झा, रीना देवी, खुशबू झा, सोहन सिंह नेगी, संजीव गुर्जर, संजय यादव, सतीश शर्मा, शिवम गुर्जर, किशन कश्यप, रेखा, बबली, शाशनी देवी, विकास कुमार झा, पत्रकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें