भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने उपजिलाधिकारी बेहट के नाम थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार नागर को सोपा ज्ञापन।
मिर्ज़ापुर/सहारनपुर
थाना क्षेत्र मिर्जापुर के हथनी कुण्ड बैराज पर स्थित उत्तर प्रदेश- हरियाणा बोर्डर पर हरियाणा प्रशासन द्वारा किसानों की धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को रोका गया था जिस पर तहसील बेहट क्षेत्र के किसानो एवं किसान यूनियन लोक शक्ति ने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करते हुए उचित समाधान की मांग की और उपजिलाधिकारी बेहट के नाम थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार नागर को ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर एसडीएम बेहट एवं मिर्ज़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार नागर के द्वारा किसानो की समस्या पर त्वरित संज्ञान लेकर हरियाणा प्रशासन से बातचीत कर लम्बी कतार में खड़ी ट्रैक्टर ट्रालियों को बारी बारी से खिदराबाद अनाज मंडी भिजवाया जिससे हथिनी कुण्ड बैराज पर फिर से आवागमन सुचारू हुआ! किसानों की समस्या को पूर्ण रूप से समाधान करने के लिए बेहट प्रशासन ने 3 दिन का समय मांगा।













