⭕ नवांगतुक थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने प्रेसवार्ता कर अपराधियों को दी सीधी चेतावनी, उनकी जगह क्षेत्र नहीं जेल है
⭕ क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अपराध किया तो कार्यवाही निश्चित चाहे वह कितना भी बड़ा रसूखदार क्यों ना हो: नवनियुक्त थाना प्रभारी
⭕ हर पीड़ित को न्याय दिलाना उनका लक्ष्य, मातृशक्ति, सम्मानित व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि; नवांगतुक थाना प्रभारी
शुक्रवार को थाने के नवांगतुक थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने एक प्रेस वार्ता कर क्षेत्र में अपराधियों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी अपराधी ने किसी भी प्रकार का अपराध किया तो उनके खिलाफ कार्यवाही निश्चित होगी चाहे वह कितना भी बड़ा बाहुबली व्यक्ति क्यों ना हो उनका स्थान क्षेत्र नहीं जेल है उन्होंने नारी सम्मान का हवाला देते हुए कहा कि क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना उनके लिए सर्वोपरि है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गोकशी एवं अवैध शराब का कारोबार करने वाले, भू माफिया की कोई भी शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।













