कांग्रेस से प्रत्याशी रहे सरदार गगनदीप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

आज हरिद्वार विधानसभा के कनखल मंडल में कांग्रेस से नगर निगम वार्ड संख्या 24 कृष्णानगर से कांग्रेस से प्रत्याशी रहे सरदार गगनदीप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर युवा नेता गगनदीप सिंह ने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और हरिद्वार के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री मदन कौशिक जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि आज भाजपा परिवार में जिस प्रकार युवाओं का समर्थन मिल रहा है निश्चित रूप से आने वाले समय में भाजपा हरिद्वार जिले में जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी

कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा जी ने भाजपा का पटका पहनाकर भाई गगनदीप का भाजपा परिवार में स्वागत किया और पार्टी को और अधिक मजबूत करने का आह्वाहन किया

इस अवसर पर पार्षद मुकुल पराशर नामित पार्षद गौरव बांगा मंडल प्रतिनिधि अनिमेष शर्मा मंडल महामंत्री कपिल वालियान राजुकमार शर्मा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कालरा मंडल उपाध्यक्ष धीर सिंह लक्ष्मण कटारिया अजय कुमार मोहित नेगी हर्षल शर्मा मुकेश कपूर जी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें