झबरेडा बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें

झबरेड़ा। बेहडेकी सैदाबाद गांव में त्यागी संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर समाज को मजबूत करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें। गांवों में खोले गए शराब के ठेकों को सरकार को हटवाना चाहिए। नशे से बचने के लिए बच्चों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जोड़ना होगा। कम से कम बच्चे नशे की बुराइयों से दूर तो रहेंगे। शिक्षा के प्रचार प्रसार से ही समाज को नई गति मिल सकती है। उच्च शिक्षा हासिल करने से ही बड़ी मंजिले हासिल होती है। गरीब बच्चों की पढाई में सबको सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को विधानसभा तक पहुंचाया जाएगा। जो किसान हित की बात करेगा उसी से नाता जोड़ा जाएगा। पूर्व बीडीसी विनय त्यागी ने कहा कि समाज को एकजुट होकर सत्ता में भागीदारी हासिल करनी होगी। उनका संगठन आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में उसको सहयोग करेगा जो उनके समाज को बराबर सम्मान दिलवाएगा। उनका संगठन समाज को सम्मान दिलवाने लिए दिनरात कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में विनय त्यागी को ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की गई। इस दौरान राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल को भी फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विकास त्यागी, अंकित त्यागी, विनय त्यागी, मेहर चन्द, बृज मोहन, प्रदीप, सुशील त्यागी, अनुराग पार्षद रुड़की मनीष शर्मा पार्षद रुड़की, सुभाष त्यागी, सूर्यांश, जयकुमार श्याम त्यागी, मोहित त्यागी अंकुर, मनुदत्त, विशाल त्यागी, गौरव त्यागी, शिव प्रसाद, मनोज रमेश, भोला, सुनील कुमार, नवनीत शर्मा पार्षद, विकास, आदेश, राहुल त्यागी, कपिल, प्रियांशु, अनिल त्यागी व सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें