आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी देवबन्द को किसानों की समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।

1- गन्ने का मूल्य कम से कम 500 रूपये कुन्तल किया जाये।
2- बजाज शुगर मिल गांगनौली पर किसानों का पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान अभी तक बाकी वही अन्य मिल सरकार के नियम के अनुसार 14 दिन के अन्दर ही भुगतान कर देते हैं लेकिन बजाज मिल पर पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान अभी तक बाकी है जिससे किसानों को काफी परेशान होना पडता है लेकिन किसान कर भी क्या सकता है आपसे निवेदन है सभी किसानो का गन्ना भुगतान दिपावली से पहले कर दिया जाये ताकि किसानों के घर भी दिपावली मनायी जा सके।
3- अगर इस बार दिपावली तक बजाज शुगर मिल गांगनौली किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नही किया जाता तो मिल की डिस्टलरी किसानों के द्वारा तब तक बंद रखी जाएगी जब तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नही किया जायेगा।
4- 50 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाये ताकि गरीब किसान बिमारी मे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।
5- खाद समिति में किसानों को खाद उपलब्ध करायी जाये ।
6- स्मार्ट मीटर पर रोक लगायी जाये बिना सहमति के स्मार्ट मीटर ना लगाएं जाये।
7- किसानों के बकाया बिल के नाम पर कनेक्शन काट कर फिर अवैध वसूली बंद हो अगर किसी किसान पर अधिक बिजली बिल हो जाये तो उसका कनेक्शन ना काटा जाये उसे कम से कम 2 महीने का नोटिस दिया जाये ताकि वह अपना बिल जमा करा सके अगर उसके बाद बिल जमा नही होता तब कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू हो लेकिन बिना नोटिस एक दम से कनेक्शन ना काटा जाये।
जिसमें मौजूद रहे पदाधिकारी।
बोबी त्यागी- प्रदेश उपाध्यक्ष,
राहुल खारी – युवा प्रदेश अध्यक्ष,
शिवम त्यागी -युवा प्रदेश महासचिव,
आदेश खारी- युवा प्रदेश सचिव,
कल्लू त्यागी -युवा प्रदेश संगठन मंत्री,
जावेद चौधरी -प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा,
सुनील सैनी- जिलाध्यक्ष व्यापार सभा,
अम्बुज कुमार – जिलाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ,
गुलशेर त्यागी -जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,
अनीस मलिक- कार्यकारी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,
एडवोकेट शिवम खारी- जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ,
डा फारुख पंवार – मंडल अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ,
मुस्तकीम ख्वाजा- जिला उपाध्यक्ष,
विवेक मौर्य- तहसील अध्यक्ष देवबन्द,
मोनू कुमार – ब्लॉक अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ,
आबिद अली – तहसील उपाध्यक्ष देवबन्द,
मोनू कुमार,रजत कुमार,अनस मलिक, अदनान मलिक,आसिफ अली,अरूण धीमान,इलयास मलिक, मौ मुगीस आदि सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
https://youtu.be/D_ijQpBlXRE?si=XUNYXjkz8oipEksm













