- झबरेडा पुलिस को बडी कामयाबी 3,96,000 की कुल कीमत के मोबाइल फोन किये बरामद।
सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से झबरेडा पुलिस को मिली बडी कामयाबी।
थाना क्षेत्र में खोये हुये 16 मोबाईल को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल पर सर्चिगं हेतु लगाकर लोकेशन/यूजर आई0डी0 की जानकारी कर किये बरामद।
पुलिस मुख्यालय स्थल से मोबाइल फोन चोरी/खोने पर बरामदगी हेतु सी0ई0आई0आर0 पोर्टल का गठन किया गया जिसके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा थाने स्तर पर पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
SSP महोदय के निर्देशानुसार थाने पर उक्त पोर्टल के संचालन हेतु हे0कानि0 गिरीश चौहान व कानि0 मनीष चौहान के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गयी ।
थाने पर मोबाइल फोन मिसिंग /चोरी की रिपोर्ट पर झबरेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर सी0 ई0 आई0 आर0 पोर्टल पर लगाकर बरामद करने के प्रयास किये गये जिसके फलस्वरुप थाना क्षेत्र में गुम हुये 16 मोबाइल फोन को उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार ,पंजाब, दिल्ली, हरियाणा से बरामद किये गये ।
बरामद मोबाइल फोन- कुल फोन 16
मोबाइल फोन की कीमत- 3,96,000













