भाकियू लोक शक्ति का जल्द ही बजाज मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में 15 सितम्बर दिन सोमवार को नागल मे मासिक बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और किसानों की समस्याओ को लेकर चर्चा की जायेगी और आगे की रणनीति तैयार की जायेगी।

*ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के निर्देशानुसार 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का नियम है लेकिन किसी भी गांव में 18 घंटे बिजली शायद ही कभी आती हो बिजली कटौती की बहुत बडी समस्या बनी हुई है इसके लिए जल्द ही सभी बिजली घरो पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा।

*बिजली घर से जुड़े लाईन मैन पहले ग्रामीणों को जाकर बिल कम करने के तरीके बताकर उनसे पैसे ऐंठ लेते हैं फिर जेई को ले जाकर छापेमारी कर वीडियो बनाकर आगे मुकदमा दर्ज ना हो इसके लिए जेई तो मोटी रकम लेता ही है साथ ही बीच मे सोदे बाजी कराने वाले दलाल नेता भी मोटी रकम वसूल करते हैं ऐसे बिजली विभाग वालो के खिलाफ पहले भी लोकशक्ति के पास सबूत इकट्ठा हुए है और आगे भी पीड़ितो से मिलकर सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं ताकि आगे से किसी भी किसान का शोषण किया गया तो अब किसानों को जागरूक किया जायेगा और रिश्वत देते वक्त वह सरकारी नम्बरो पर फोन कर ऐसे अधिकारियों का इलाज भी करा‌ सके केवल गरीब मजदूर और किसान ही क्यू जुर्माना भुगते।

*बजाज मिल पर किसानो का गन्ने का भुगतान की मांग उठाई जाती है लेकिन सुनने में आता है कि संगठन वाले कुछ ले गये होगे इसलिए मिल प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा दिवाली से पहले सभी किसानो का गन्ने का भुगतान किया जाये अगर वह दलालों पर पैसे खर्च कर रहे हैं तो किसानों का पैसा दे इस बार ऐसा नहीं चलेगा अगर पैसे किसानों के नही दिये जाते इस बार जब तक किसानो का पेमेंट नही मिलेगा तब तक डिस्टलरी किसानो के द्वारा बंद रखी जाएगी और‌ हर रोज़ 5 किसान वही बैठे रहेगे चाहे फिर मिल वाले एक साल बाद ही पेमेंट करे तो किसान के साथ साथ खुद भी डिस्टलरी बंद रखे।

*बाकी मासिक बैठक में किसी अन्य पदाधिकारी की कोई समस्या होगी तो उसका निस्तारण भी अधिकारी से मिलकर उसी समय कराया जायेगा।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें