जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर कमल खड़का सम्मानित

हरिद्वार, गोरखाली महिला कल्याण समिति ने गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का और उनकी पत्नी सपना खड़का को समाज सेवा में निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्हें शॉल और माला पहनाकर विशेष सम्मान दिया।

इस अवसर पर समिति की पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।
गौरतलब है कि कमल खड़का लंबे समय से गरीब व असहाय लोगों की मदद करते चले आ रहे है। उन्हें भोजन, कंबल उपलब्ध कराने के साथ ही आर्थिक रूप से भी मदद करते हैं। पिछले कई सालों से लगातार गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग जैसे कार्य करते आ रहे हैं। कन्याओं के विवाह में खाने से लेकर दहेज तक का खर्च उठाते हैं। इन्हीं जनसेवा कार्यों के चलते उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने पर कमल खड़का ने कहा कि समाज सेवा ही उनका जीवन लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। जब तक जीवन है, मैं समाज के उत्थान के लिए काम करता रहूंगा।
गोरखाली महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा पांडेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने संयुक्त रूप से कहा कि कमल खड़का जैसे समाजसेवी समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से गरीबों और जरूरतमंदों का जीवन संवर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कमल खड़का ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि हरकी पैड़ी के पास स्थित उनके ढाबे पर आने वाले दृष्टिहीन और शारीरिक रूप से दिव्यांग यात्रियों को निःशुल्क भोजन और चाय-पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें