पत्रकारों का पचास लाख का बीमा होना चाहिए
संगठन की बैठक में पत्रकार हितों के कई प्रस्ताव पर हुई चर्चा
झबरेड़ा। सोमवार की शाम को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड कार्य समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के आवास राजेंद्र नगर रूडकी मे आयोजित की गईं।जिसकी अध्यक्षता राजकुमार ने व संचालन उत्तराखंड प्रभारी डॉ नरेशपाल सिंह ने किया। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे संजय खटाना ने कहा कि पत्रकारों का कार्य बहुत ही जोखिम भरा होता है। समाज के हर स्तर की आवाज उठाने वाले मीडियाकर्मियों को सरकार की ओर से पेंशन की सुविधा मिलनी चाहिए। इस दौरान बैठक में पत्रकार हित के कई मुद्दों पर पर विचार किया गया। संगठन के प्रदेश सचिव कार्य नवनीत व आदित्य ने प्रस्ताव रखा कि उत्तराखंड मे संगठन को विशाल रूप देने के लिए उच्च स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर जिला एवं तहसील स्तर तक पहुंचाया जाए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने प्रस्ताव रखा कि पत्रकारों का कम से कम पचास लाख का बीमें की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिसंबर माह के मध्य मे संगठन का प्रांतीय अधिवेशन देहरादून अथवा हरिद्वार मे किया जाए। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता को आमंत्रित किया जाए जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से पुरजोर ढंग से समर्थन किया। सभी सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी और संजय खटाना को प्रांतीय अधिवेशन के स्थान,दिनांक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से सम्पर्क करने के लिए अधिकृत किया। जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इस दौरान सचिन कुमार, रोहित राणा, लियाकत, रामकुमार चौहान, नवनीत, राकेश कुमार, आदित्य कुमार, ज्योत्सना भारद्वाज, विकास कुमार व अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।













