आज रजत तोमर जी ने अपने साथियों के साथ किसान सेना संगठन को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति मे जिला अध्यक्ष आईटी सेल का कार्यभार संभाला इस नये दायित्व के लिए समस्त टीम की ओर से इन्हे हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
साथ ही परिवार मे फिर से आने के लिए सभी ने रजत तोमर को बहुत बहुत बधाई दी और कहा लोक शक्ति संगठन नही एक परिवार है अपने परिवार मे छोटी मोटी बात हो जाये उन्हें दिल से नही लगाना चाहिए परिवार हमेशा परिवार होता है।
सभी पदाधिकारीयो को मिलकर संगठन का विस्तार करने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भी निर्देश दिए।
रजत तोमर जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्यौराज सिंह जी और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी जी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसके लिए कडी मेहनत कर संगठन का विस्तार करेंगे और किसान व मजदूर हितो के लिए पूरी मजबूती के साथ किसानो की मांगो को लेकर डटे रहेंगे।
साथ ही नवम्बर मे उप जिलाधिकारी नकुड को किसानो की समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमे जो लोकशक्ति के द्वारा पिछले काफी समय से 50 वर्ष से अधिक उम्र के किसानो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाये उस मुहिम को लगातार आगे बढ़ाया जायेगा।













