गौवर्घन पूजा पर डा.विशाल गर्ग ने गौ पूजन कर राज्य की खुशहाली की कामना की

गौवर्घन पूजा पर डा.विशाल गर्ग ने गौ पूजन कर राज्य की खुशहाली की कामना की

हरिद्वार, 22 अक्तूबर। गौवर्धन पूजा के अवसर पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने भगत सिंह चौक स्थित वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम गौशाला में गौ माता का पूजन किया और राज्य की खुशहाली की कामना की। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि गौ माता पृथ्वी पर 33 करोड़ देवी-देवताओं का प्रतिरूप हैं। उनकी पूजा से परिवारों में सुख-समृद्धि का वास होता है। गौ संरक्षण और संवर्धन में सभी से सहभागिता की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि गाय का दूध स्वास्थ्यवर्धक है और यह मनुष्य की बौद्धिक क्षमताओं के विकास में सहायक है। गौवंश संरक्षण के लिए अधिक से अधिक गौशालाओं का निर्माण आवश्यक है। डा.विशाल गर्ग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गौ संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में गौ सेवा केंद्रों का निर्माण उनके प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और गाय के संरक्षण-संवर्धन के लिए व्यापक कदम उठाए जाएं।

JB TV 24 NEWS
Author: JB TV 24 NEWS

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें